केरल हादसे की सबसे भावुक कहानी / विमान में सवार थी 4 प्रेग्नेंट महिलाएं, एक की मौत, दो अस्पताल में भर्ती

By: Pinki Mon, 10 Aug 2020 10:51:17

केरल हादसे की सबसे भावुक कहानी / विमान में सवार थी 4 प्रेग्नेंट महिलाएं, एक की मौत, दो अस्पताल में भर्ती

दुबई से 190 लोगों को लेकर भारत आ रहा बोइंग 737-800 विमान शुक्रवार को कोझीकोड (केरल) में उतरते समय टेबल टॉप रनवे पर ओवरशूट कर गया। विमान 35 फीट गहरी खाई में जा गिरा और उसके दो टुकड़े हो गए। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। इस विमान में चार प्रेग्नेंट महिलाएं शामिल थी इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं।

26 साल की मनल अहमद गर्भवती थीं, उनका वीजा एक्सपायर होने वाला था। इसलिए उन्होंने सरकार से गुहार लगाई कि उन्हें वंदे भारत मिशन के तहत भारत बुलाया जाए। उन्हें टिकट भी मिला और स्वदेश लौटने के लिए उन्होंने उड़ान भी भरी। अपने देश तो मनल पहुंचीं, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। केरल में हुए विमान हादसे में जिन 18 लोगों की जान गई है, उसमें एक मनल भी थीं। कोरोना से पहले वह अपने पति के पास दुबई गई थीं, लेकिन लॉकडाउन के चलते फंस गईं। थजीना कोट्टायिल अस्पताल में भर्ती हैं। वो भी अपने पति के पास दुबई गई थी। कोरोना के चलते फंस गईं, वीजा भी खत्म होने वाला था इसलिए घर लौट रहीं थीं। उनके साथ दो बच्चे भी थे। अभी दोनों की हालत नाजुक है। थजीना के गर्भ में पल रहे बच्चे को लेकर अभी तक कुछ साफ नहीं हो पाया है कि उसका क्या होगा। इसी तरह 5 महीने की गर्भवती आयशा की भी कहानी है। वो भी अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें एक नाफला नाम की भी गर्भवती महिला थी, जिन्हें हल्की चोट आई थी। रातभर उन्हें अस्पताल में रखा गया और सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया।

ये भी पढ़े :

# IPL 2020 / आईपीएल की टाइटल स्पॉन्सरशिप रेस में शामिल हुए बाबा रामदेव, पतंजलि लगाएगी बोली

# इस जीव का नीला खून है 'अमृत', 11 लाख रु. लीटर कीमत, बनेगी कोरोना वैक्सीन

# Flipkart Sale 2020 / आज Realme के 48 Megapixel 4 कैमरे वाले फोन की बड़ी सेल, ऐसे पाएं 10% की एक्सट्रा छूट

# आत्मनिर्भर पर भारत के बढ़ते कदम, 15 अगस्त को PM मोदी खीचेंगे बड़ी लकीर

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com